Bollywood Remake Movies list : हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रही हैं। जब कोई फिल्म सुपरहिट हो जाती है, तो उसकी कहानी बार-बार अलग-अलग भाषाओं में Remake की जाती है। Devdas से लेकर Don और Ghajini तक, ये Most Remade Bollywood Films आज भी Evergreen मानी जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे उन 5 Bollywood Movies के बारें में जिनके सबसे ज़्यादा Remakes बने है।
1. राम और श्याम (1967) – Double Role का Evergreen Example
Ram Aur Shyam : Bollywood Remake Movies list में पहला नाम है। फिल्म में दिलीप कुमार ने डबल रोल निभाया था। बाद में फिल्म से इंसपायर्ड होकर इससे कई Remake बनें, जैसे- सीता और गीता (1972), किशन कन्हैया (1990), करण अर्जुन (1995) और चालबाज़ (1989)
राम और श्याम फिल्म ने Bollywood Double Role Films को एक नई पहचान दी, और ये फिल्म आज Most Remade Bollywood Films में गिनी जाती है।
2. देवदास – The Most Remade Bollywood Film
शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित देवदास फिल्म Bollywood Remake Movies list में सबसे ऊपर है। देवदास को अब तक 10 से ज्यादा भाषाओं में रीमेक किया जा चुका है। जिनमें बंगाली, तेलुगु, उर्दू और हिन्दी भाषा शामिल है। हिन्दी में के. एल. सहगल की देवदास(1935), दिलीप कुमार की 1950 की देवदास और शाहरुख खान की 2002 की देवदास सबसे ज्यादा पोपुलर है।
देवदास फिल्म बार बार बनी औरे हर पीढ़ी ने इसे अपने अंदाज में अपनाया। 2009 में अनुराग कश्यप की Dev.D फिल्म भी देवदास से प्रेरित थी।
यह भी पढ़े 👉 Rab Ne Bana Di Jodi Full Movie Review: 5 Hidden Secrets & Amazing Facts
3. डॉन (1978) – Evergreen Don Bollywood Remake
Bollywood Remake Movies की बात हो और Don का नाम ना आए, भला ये कैसे हो सकता है। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी सलीम जावेद ने लिखी थी। डॉन फिल्म बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शामिल है।
Don को भी हिन्दी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी रीमेक किया गया। तमिल में यए फिल्म Billa (1979) के नाम से बनी, जिसमें रजनीकान्त ने अहम रोल निभाया था।
तेलुगु में इसे Yugandhar (1979) के नाम से बनाया गया, जिसमें NTR हीरो थे।
हिन्दी में भी शाहरुख खान ने Don (2006, Remake) और फिर इसका सीक्वल Don 2 (2011) बनाया।
Don Bollywood Remake हर भाषा में सुपरहिट रही और इसका डायलॉग, “डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है” आज भी EVERGREEN है।
4. शोले (1975) – Bollywood की Cult Classic
शोले सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि Bollywood Remake Movies का एक Cultural Impact है। जय वीरू की दोस्ती, बसंती का बेबाक अंदाज, संजीव कुमार की सादगी, असरानी का अंग्रेजों के जमाने का जेलर, गब्बर सिंह का खौफ हर दर्शकों के दिलों में आज तक बसा हुआ है।
बाद में Sholay से इंसपायर्ड होकर कई फिल्में बनी, जैसे- रामगढ़ के शोले [1991], गब्बर सिंह [2012] तेलुगु
2007 में राम गोपाल वर्मा की आग भी शोले का रीमेक थी, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई।
इसके अलावा कई और South Indian Movies Sholay से प्रभावित थी। फिल्म ने ये साबित कर दिया की एक Strong Story कभी पुरानी नहीं हो सकती।
5. गजनी (2008) – South से Bollywood तक
गजनी फिल्म हॉलीवुड फिल्म Memento (2000) से इंस्पायर्ड थी। Ghajini एक Modern Example है Bollywood Remake Movies list का। फिल्म में आमिर खान और असीन मुख्य भूमिका में थे। इसे A. R. Murugadoss ने बनाया था।
इससे पहले A. R. Murugadoss ने इस फिल्म को तमिल में गजनी के नाम से ही बनाया था , जिसमे सूर्या लीड रोल में थे।
इन फिल्मों के अलावा नायक, वांटेड, सिंघम, दृश्यम और कबीर सिंह जैसी हिट फिल्मों के भी बाद में रीमेक बने।
Bollywood Remake Movies list सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, ये दर्शकों की यादों में बसी हुई है। देवदास, DON, SHOLAY और GHAJINI जैसी फिल्में हमें याद दिलाती है की अच्छी कहानियाँ कभी पुरानी नहीं लगती, चाहे उनके कितने ही रीमेक बन जाए।
दोस्तों इन फिल्मों मे से आपकी फेवरेट फिल्म कौनसी है तो नीचे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए।
यह भी पढ़े 👉 90s Villain Raghuvaran Death Story: 90s का वो विलेन जिसने हीरो को भी पीछे छोड़ दिया.
❓ FAQs – Bollywood Remake Movies
Q1. सबसे ज्यादा रीमेक किस फिल्म के है?
👉 सबसे ज्यादा रीमेक देवदास के बने है, जिसे अब तक 10 भाषाओ मे बनाया जा चुका है।
Q2. डॉन फिल्म कितनी बार बनी है?
👉 1978 (Amitabh), 2006 (Shah Rukh), और South Indian Versions (Billa, Yugandhar)
Q3. गजनी फिल्म कितनी बार बन चुकी है?
👉 सबसे पहले ग़जनी साल 2005 में तमिल में बनी और 2008 में हिन्दी में इसे आमिर खान से साथ बनाया गया।
Q4. क्या Sholay का Official Remake बना है?
👉 साल 1991 में शोले का रीमेक रामगढ़ के शोले के नाम से बनाया गया।