50 साल बाद सामने आए Dharmendra की Pratigya Movie के चौंका देने वाले Facts

Pratigya Movie: Dharmendra और Hema Malini की ब्लॉकबस्टर फिल्म: आज से 50 साल पहले यानि 27 जून 1975 को एक ऐसी फिल्म का निर्माण हुआ, जिसने धर्मेंद्र को “गरम-धरम” की संज्ञा दी थी। इस फिल्म का नाम था- प्रतिज्ञा।

इस फिल्म का निर्देशन दुलाल गुहा ने किया था। जिन्हे 60s, 70s और 80s में कई लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन के रूप में जाने जाते है। जिनमें चांद और सूरज, धरती कहे पुकार के, दुश्मन, दोस्त, दो अंजाने, दिल का हीरा, दो दिशाएं, और सागर संगम जैसी कई फिल्में शामिल है। प्रतिज्ञा फिल्म दुलाल गुहा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जाती है।

Pratigya Movie को विक्रम सिंह देवल और कंवरजीत सिंह ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी और डायलॉग्स Safiq Ansari और Nabendu Ghosh ने लिखे थे। प्रतिज्ञा फिल्म के लीड और सपोर्टिंग रोल में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अजीत, सत्येन कप्पू, अभि भट्टाचार्य, जोनी वॉकर, जगदीप, कैस्टो मुखर्जी, DK सप्रू, राममोहन, नाजीर हुसैन, इम्तियाज खान, लीला मिश्रा, रामायण तिवारी और भूषण तिवारी नजर आए थे।

Pratigya Movie का संगीत

प्रतिज्ञा फिल्म फिल्म में संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। और गानों के बोल आनंद बक्षी ने लिखे थे। और इन गानों को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था। और कुल चार गाने इस फिल्म में रखे गए थे। वैसे तो फिल्म के सारे गाने अच्छे थे लेकिन “मैं जट यमला पगला दीवाना” गाना फिल्म का सबसे यादगार गाना साबित हुआ था। फिल्म के बाकी तीन गाने “मैं जंगल की मोरनी”, “परदेसी आया देश में” और “उठ मिर्जिया नींद से जाग जा।” को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Also Read

Pratigya Movie Box Office Report

Pratigya Movie के बजट बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस की बात करें, तो 80 लाख रुपए के बजट में बनी फिल्म ने कुल 3.5 करोड़ की कमाई की थी। और ये एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। और प्रतिज्ञा फिल्म साल 1975 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर रही थी। साल 1975 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म धर्मेंद्र की ही शोले थी। दूसरे नंबर पर थी जय संतोषी मां। अमिताभ बच्चन की दीवार उस साल तीसरे नंबर पर रही थी। और चौथे नंबर पर रही थी मनोज कुमार की फिल्म सन्यासी।

Dharmendra के शानदार डांस और गाने से जुड़े दिलचस्प किस्से

Pratigya Movie के गानों को मोहम्मद रफी जी ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था। मोहम्मद रफी दिल से शांत स्वभाव और मस्त मोला टाइप के इंसान थे, फिर भी फिल्म का गाना “मैं जट यमला पगला दीवाना” उन्हें इतना पसंद आया, कि वो इसकी रिकॉर्डिंग के वक्त इस पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। इसलिए वह इस गाने को रिकॉर्ड करते हुए पूरे समय तक अपने अंदाज में नाचते रहे। और गाने की रिकॉर्डिंग के समय धर्मेन्द्र भी स्टूडियो में ही मौजूद थे। जिनके लिए डांस करना हमेशा से ही टेढ़ी खीर रहा है और धर्मेन्द्र मोहम्मद रफी को गाने के साथ नाचता हुआ देखकर हैरान हो रहे थे। तभी मोहम्मद रफी, गाने की रिकॉर्डिंग पूरी करके धर्मेंद्र से बोलें कि “भाई अपना काम तो हो गया। अब मैं तो आराम करूंगा। धरम जी अब आप की बारी है। देखते हैं कि आप क्या करते हो?” 

धर्मेंद्र भी जोश में आकर बोले, कि जब आपके जैसा शांत और सरल स्वभाव वाला व्यक्ति भी इस तरह से डांस कर सकता है, तो मैं तो इस गाने में ऐसा डांस करूंगा, कि लोग इसे सदियों तक याद रखेंगे। लेकिन जब डांस करने की बारी आई तो धर्मेंद्र के पांव नाचने के लिए उठे ही नहीं, और फिर धर्मेंद्र ने अपने वही टिपिकल अंदाज में नाचना शुरू कर दिया जिसके लिए वह जाने जाते है। और धर्मेन्द्र की कही बातें सच साबित हुई। आज भी लोग ये गाना सुनना पसंद करते है।

Pratigya Movie के Rare Facts- असली बाप-बेटे की जोड़ी

अभिनेता अजीत और  अभिनेता इम्तियाज खान Pratigya Movie में बाप और बेटे के रोल में नजर आए थे, इन दोनों अभिनेताओं के धर्मेंद्र की फिल्म में बाप-बेटे बनने का यह दूसरा मौका था, क्योंकि इससे पहले भी ये दोनों ऐक्टर 1973 की धर्मेंद्र की ही एक सुपरहिट फिल्म “यादों की बारात” में भी बाप-बेटे के रोल में नजर आ चुके थे। 

इम्तियाज खान और अजीत के अलावा प्रतिज्ञा फिल्म में एक रियल बाप-बेटे की जोड़ी ने भी काम किया था। हालांकि फिल्म में ये दोनों बाप-बेटे नहीं बने थे, ये थे एक्टर रामायण तिवारी, और उनके बेटे भूषण तिवारी। रामायण तिवारी ने फिल्म में  शंभू प्रसाद का रोल किया था, जबकि भूषण तिवारी, एक डाकु के रोल में नजर आए थे। 

Pratigya Movie की कॉमेडी स्टारकास्ट

प्रतिज्ञा फिल्म भले ही आज से 50 साल पहले रिलीज हुई हो, लेकिन फिल्म को आज भी जब लोग देखते है, तो फिल्म के कॉमिक को देखकर खुद को हंसने से रोक नहीं पाते है। और इसका एक बड़ा कारण फिल्म की स्टारकास्ट भी है। क्योंकि फिल्म के सारे चरित्र अभिनेताओं, जैसे- जगदीप, कैस्टो मुखर्जी, मारुति, बीरबल, जॉनी वॉकर और सुंदर उस समय के जाने-माने कॉमेडियन थे। 

Pratigya Movie में Dharmendra के 4 अलग-अलग लुक्स

वैसे धर्मेन्द्र के फैंस के लिए प्रतिज्ञा फिल्म काफी खास है, क्योंकि धर्मेन्द्र प्रतिज्ञा फिल्म में फैंस को चार अलग-अलग लुक में नजर आए थे। ट्रक ड्राइवर के लिए धर्मेंद्र बड़ी दाढ़ी मूछों और लंबे बालों वाले लुक में नजर आए थे। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के रोल में धर्मेंद्र बड़ी मूछों वाले लुक में नजर आए थे। थानेदार इंद्रसिंह के रोल में धर्मेंद्र फिल्म में बिलकुल क्लीन शेव लुक में नजर आए थे। और गाने, “उठ नींद से मिरजिया जाग जा” में धर्मेंद्र छोटी मूँछों के साथ एक पंजाबी लुक में नजर आए थे।

Pratigya Movie और Yamla Pagla Deewana Series

साल 2001 में Pratigya टाइटल से एक फिल्म बनने की घोषणा हुई थी। उस फिल्म का निर्देशन बीआर इशारा करने वाले थे,और योगेश दुबे फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे। उस फिल्म में रजत बेदी, हर्षिता भट्ट, रति अग्निहोत्री, मिलिंद गुनाजी, काश्मीरा शाह, अतुल अग्निहोत्री, मुकेश ऋषि, प्रेम चोपड़ा, मोहन जोशी, सदाशिव अमरापुरकर, उपासना सिंह और किरण कुमार सहित एक लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली थी। लेकिन ये फिल्म कभी नहीं बन पाई।

प्रतिज्ञा फिल्म के यादगार गाने “मैं जट यमला पगला दीवाना” के मुखड़े को टाइटल के रूप में यूज करके साल 2011 में एक फिल्म बनाई गई जिसका नाम “यमला पगला दीवाना” रखा गया, और उसके लीड रोल्स में धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटे बॉबी देओल और सनी देओल नजर आए , जिसमें “मैं जट यमला पगला दीवाना” गाने को भी इस्तेमाल किया गया था। 

बाद में इस फिल्म के दो और सीक्वल बनाए गए। फिल्म का पहला सीक्वल साल 2014 में “यमला पगला दीवाना-2” टाइटल के साथ रिलीज किया गया था। और इसका दूसरा सीक्वल साल 2018 में “यमला पगला दीवाना फिर से” के नाम से रिलीज किया गया था।

यह भी पढिए: धर्मेंद्र की पहली फिल्म: “दिल भी तेरा हम भी तेरे” कैसे बनी? पूरी अनसुनी कहानी!

About Author

Photo of author
Hey, I’m Ranveer Singh, a true movie geek! For the past 7 years, I’ve been sharing my love for films on YouTube through my channels DIKSHA TV and Filmy Ranvi. Now, I’m excited to bring all that movie knowledge to you in written form! From behind-the-scenes secrets to fun movie facts, I’ll make sure every film lover finds something exciting. If you're passionate about movies like I am, you're in the right place! Let's dive deep into the world of cinema together!

1 thought on “50 साल बाद सामने आए Dharmendra की Pratigya Movie के चौंका देने वाले Facts”

Leave a Comment