मूवीज़
Rab Ne Bana Di Jodi Full Movie Review: 5 Hidden Secrets & Amazing Facts

Rab Ne Bana Di Jodi Full Movie – Review, Story और अनसुने फैक्ट्स
बॉलीवुड की लव स्टोरी फिल्मों की लिस्ट में अगर कोई फिल्म खास जगह रखती है, तो वो है – रब ने बना दी जोड़ी। Rab Ne Bana Di Jodi फिल्म साल 2008 की एक सुपरहिट ब्लॉकबस्टर Bollywood फिल्म है। इसे डायरेक्ट किया था आदित्य चोपड़ा ने और प्रोड्यूस किया था यश राज फिल्म्स ने।
फिल्म की कहानी और डायलॉग्स लिखे थे आदित्य चोपड़ा ने। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, विनय पाठक नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख और अनुष्का मुख्य भूमिका में थे। खास बात यए है कि Rab Ne Bana Di Jodi फिल्म अनुष्का शर्मा की पहली बॉलीवुड डैब्यू फिल्म थी। ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है।
india’s Lost Movie GOGOLA भारत की पहली गॉडजिला फिल्म जो अब कहीं पर उपलब्ध नहीं है।
रब ने बना दी जोड़ी फिल्म की कहानी {Rab Ne Bana Di Jodi movie Story}
फिल्म की कहानी अमृतसर में रहने वाले एक सीधे साधे, शर्मीले लड़के सुरिंदर साहनी (शाहरुख खान) की है। कहानी की शुरुआत में ही तानी यानि (अनुष्का शर्मा) अपने परिवार को खो देती है। हालात ऐसे होते है की उन्हे सुरिंदर से शादी करनी पड़ती है। सुरिंदर, तानी के पिता के स्टूडेंट थे। शादी के बाद तानी अपने पति से कोई लगाव महसूस नहीं करती। उसके दिल में खालीपन रहता है। लेकिन सुरिंदर अपनी पत्नी को खुश देखने के लिए, उसके प्यार को पाने के लिए एक नया रूप धारण करते है, राज कपूर- जो की एक फुल-ऑन एंटरटेनर और मजाकिया इंसान है।
फिल्म की कहानी इसी इमोशनल सफर को दिखती है कि कैसे एक पति अपनी पत्नी के प्यार को पाने के लिए, उसका दिल जीतने की कोशिश करता है, और आखिरकार प्यार की ही जीत होती है।

Film : Rab Ne Bana Di Jodi
फिल्म की खास बातें (Highlights)
- Rab Ne Bana Di Jodi फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल किया था। एक तरफ वो साधारण सिम्पल सुरिंदर के रोल में थे, तो दूसरी तरफ फन-लविंग राज के रोल में।
- Rab Ne Bana Di Jodi फिल्म अनुष्का की डैब्यू फिल्म थी, जिसमें उनकी नेचुरल ऐक्टिंग को देखकर हर कोई हैरान रह गया था।
- फिल्म के गाने “तुझमें रब दिखता है, यारा मैं क्या करू ” और “हौले हौले हो जाएगा प्यार” ने दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई थी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection)
रब ने बना दी जोड़ी फिल्म 12 दिसंबर 2008 को रिलीज हुई थी। बता दे की 22 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने तकरीबन 157 करोड़ का कलेक्शन किया था। और ये फिल्म साल 2008 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। कमाई के मामले में Rab Ne Bana Di Jodi फिल्म साल 2008 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी। पहले नंबर पर थी आमिर खान और असीन की फिल्म गजनी।

Anushka Sharma in Rab Ne Bana Di Jodi
गाने (Songs of Rab Ne Bana Di Jodi)
Rab Ne Bana Di Jodi फिल्म का संगीत सलीम-सुलेमान ने तैयार किया था, तथा जयदीप साहनी ने इन गानों के लिरिक्स लिखे थे। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे, और आज भी लोग इन गानों को सुनना पसंद करते है।
फिल्म के प्रमुख गाने-
-
तुझे में रब दिखता है {इसे रूपकुमार राठोड ने गाया है}
-
हौले-हौले {इसे सुखविंदर सिंह ने गाया है}
-
डांस पे चांस {सुनिधि चौहान और लब जान्जुआ ने गाया है}
- फुगली फुगली {सोनू निगम }
-
फिर मिलेंगे चलते चलते

Rab Ne Bana Di Jodi Full Movie
अनसुने फैक्ट्स (Unknown Facts about Rab Ne Bana Di Jodi)
- ये फिल्म अनुष्का शर्मा की पहली बॉलीवुड फिल्म थी, और आपको बता दे की अनुष्का को लॉन्च करने के लिए आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का को फिल्म की रिलीज तक मीडिया से दूर रखा ताकि दर्शकों को सरप्राइज मिले।
- इस फिल्म से डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा में बोलीवुड में वापसी की थी। आदित्य चोपड़ा ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) के 13 साल बाद इस फिल्म से डायरेक्शन में वापसी की।
- इस फिल्म के गाने “हम है राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते चलते” में राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज सितारों को ट्रिब्यूट दिया गया।
- भारत में तो ये फिल्म सुपरहिट थी ही, इसने USA और UK में भी सफलता के इतिहास रच दिए थे। इस फिल्म से शाहरुख खान की ग्लोबल पॉपुलैरिटी और ज्यादा बाढ़ गई।
- फिल्म के पोस्टर में सुरिंदर के लुक को इतना सिम्पल रखा गया था, कि फिल्म का पोस्टर देखकर लोगों ने उन्हे पहचानने से इनकार कर दिया।
Shakti Kapoor Biography in Hindi – 700 फिल्मों के सुपरस्टार की पूरी कहानी, बचपन से बॉलीवुड तक का सफर
रिव्यू (Rab Ne Bana Di Jodi Movie Review)
- इस फिल्म में शाहरुख ने सुरिंदर और राज के दोनों रोल बेहतर तरीके से निभाए है।
- अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई।
- फिल्म के गाने , कहानी और इमोशन्स इसे एक रोमांटिक क्लासिक फिल्म बनाते है।

Rab Ne Bana Di Jodi Movie
FAQs about Rab Ne Bana Di Jodi Full Movie
Q1. Rab Ne Bana Di Jodi full movie कब रिलीज़ हुई थी?
👉 यह फिल्म 12 दिसंबर 2008 को रिलीज़ हुई थी।
Q2. Rab Ne Bana Di Jodi का डायरेक्टर और राइटर कौन था?
👉 इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर आदित्य चोपड़ा थे।
Q3. Rab Ne Bana Di Jodi में हीरोइन कौन थी?
👉 फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा थीं और यह उनकी डेब्यू फिल्म थी।
Q4. Rab Ne Bana Di Jodi का सबसे पॉपुलर गाना कौन सा है?
👉 “तुझे में रब दिखता है” और “हौले-हौले” आज भी सबसे ज्यादा पॉपुलर गाने हैं।
Q5. Rab Ne Bana Di Jodi full movie हिट हुई थी या फ्लॉप?
👉 यह फिल्म 2008 की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया।
निष्कर्ष (Conclusion)
कुल मिलाकर, Rab Ne Bana Di Jodi full movie सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है जो दिखाती है कि असली प्यार छोटी-छोटी बातों और सच्चाई में छुपा होता है।
साल 2008 में रिलीज़ हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में उतनी ही ताज़ा है जितनी उस समय थी।
Rab Ne Bana Di Jodi के बारे में और जानने के लिए आप Wikipedia का पेज पढ़ सकते हैं।
मूवीज़
Shakti Kapoor Biography in Hindi – 700 फिल्मों के सुपरस्टार की पूरी कहानी, बचपन से बॉलीवुड तक का सफर

Shakti Kapoor – हिन्दी सिनेमा का ऐसा नाम जिसने अपनी खतरनाक विलेनी से दर्शकों को खूब डराया और फिर अपनी कॉमेडी से खूब हँसाया भी। चार दशकों से bollywood में ऐक्टिव Shakti Kapoor ने 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शक्ति कपूर की कहानी संघर्ष, विवाद और सफलता की दिलचस्प कहानी है, जिसे जानना हर सिने प्रेमी के लिए जरूरी है।
Shakti Kapoor का शुरुआती जीवन
शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली के कारोल बाग में हुआ था। इनके पिता का नाम सिकंदर लाल कपूर था और वे एक टेलर मास्टर थे, दिल्ली के कनॉट पेलेस में उनकी खुद की दुकान थी। एक छोटे से घर में वो अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ खुशी से रह रहे थे। सिकंदर लाल कपूर ने अपने बेटे को नाम दिया था सुनील कपूर, यानि शक्ति कपूर का असली नाम सुनील कपूर है।
स्कूल से निकाले गए Shakti Kapoor
Shakti Kapoor बचपन से ही बड़े शरारती थर, स्कूल में इनका मन पढ़ाई में कम और आवारगर्दी में ज्यादा लगता था, इस वजह से इन्हे स्कूल से निकाला जा चुका था, लेकिन जैसे तैसे इन्होंने 12 वीं की पढ़ाई पूरी की और स्पोर्ट्स कोटे से इन्हे दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में एडमिशन मिल गया।
जब कैप्टन की गर्लफ्रैंड से चला Shakti Kapoor का अफेयर
कॉलेज के दिनों से ही शक्ति कपूर बढ़िया क्रिकेट खेलते आए है। इसी वजह से इन्हे किरोड़ीमल कॉलेज में एडमिशन मिल था, लेकिन यहाँ पर उनका अफेयर टीम के कप्तान की गर्लफ्रेंड से हो गया। जब कैप्टन को इस बात का पता चला तो उन्होंने ना सिर्फ शक्ति कपूर से अपनी गर्लफ्रेंड को दूर किया बल्कि शक्ति कपूर को क्रिकेट टीम भी निकलवा भी दिया।
मॉडलिंग और शुरुआती करियर
कॉलेज के दिनों से ही शक्ति कपूर को मॉडलिंग के ऑफर्स आने लगे थे, दरअसल यए जिस पान की दुकान से सिगरेट खरीद कर पीते थे, उसका मालिक अक्सर इनसे कहता था, की तुम्हारी शक्ल सूरत काफी अच्छी है तुम्हें मॉडलिंग या फिल्मों में काम करना चाहिए। और शक्ति कपूर की किस्मत ने भी साथ दिया, इन्हे जलाल आग़ा ने सूर्यावंशी शूटिंग्स नाम के एक Clothing ब्रांड का ऐड शूट करने का ऑफर मिला। इसके बाद इन्हे और भी कई ऐड शूट करने के ऑफर आए, इनसे इनकी इतनी कमाई हो जाती थी की यए दोस्तों के साथ सिगरेट शराब और आवारागर्दी कर सके।
ट्रैवल एजेंसी खोलने का सपना
शक्ति कपूर जब कॉलेज में थे तभी से उनका सपना खुद की ट्रेवल एजेंसी खोलने का था। और उनको इसका तजुर्बा भी था, दरअसल कॉलेज के दिनों में वो एक ट्रेवल अजेंसी में भी काम कर चुके थे, उनके पिता ने उनसे कहा था की तुम मेरी दुकान से आधा हिस्सा लेकर अपनी ट्रेवल एजेंसी खोल सकते हो।
लेकिन जब शक्ति कपूर अपनी ट्रेवल एजेंसी शुरू करने ही वाले थे, तभी अचानक उनके पिता ने उनको अपनी दुकान में आधी जगह देने से साफ इनकार कर दिया। शक्ति कपूर हैरान रह गए और सोच में पड़ गए की अब वो आखिर करें तो करें क्या?

Shakti Kapoor Biography in hindi
FTII और मुंबई का सफर
पिता के मना करने के बाद शक्ति कपूर को अपने भविष्य की चिंता होने लगी और वो परेशान रहने लगे। तभी उन्हे पता चला की इनके दोस्त FTII पुणे में एडमिशन लेने का प्लान बना रहे है, और उसका फॉर्म भर रहे है, दोस्तों को ऐसा करते देख शक्ति कपूर ने भी ये सोचकर फॉर्म भर दिया कि अगर एडमिशन नहीं मिला, तो कम से कम पुणे घूमने का मौका तो मिलेगा। और दोस्तों के साथ ये निकल पड़े पुणे के लिए, इत्तेफाक से इनके किसी दोस्त का तो एडमिशन FTII में नहीं हुआ, लेकिन इन्हे जरूर FTII में चुन लिया गया, तभी शक्ति कपूर को एहसास हो गया था की किस्मत ने उनके लिए क्या प्लान किया है।
फिल्मी करियर की शुरुआत
SHAKTI KAPOOR जब FTII में थे तभी इन्हे एक फिल्म में काम करने का मौका मिल गया, उस फिल्म का नाम था “खेल खिलाड़ी का” जिसमे धर्मेन्द्र और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म तो उतना नहीं चल पाई लेकिन शक्ति कपूर के उस छोटे से रोल को दर्शनों ने पसंद किया।
india’s Lost Movie GOGOLA भारत की पहली गॉडजिला फिल्म जो अब कहीं पर उपलब्ध नहीं है।
बड़े ब्रेक और करियर की बुलंदी
खेल खिलाड़ी का फिल्म के बाद इन्होंने दरवाज़ा, अलीबाबा मरजीना सहित कई फिल्मों में काम किया, लेकिन इनको सफलता मिली साल 1981 में आई संजय दत्त की फिल्म रॉकी से। रॉकी जब रिलीज हुई तो फिल्म इंडस्ट्री यए समझ गई की शक्ति कपूर में काफी पोटेन्सियल है, और वे एक बढ़िया कलाकार है, इसके बाद तो शक्ति कपूर की किस्मत पूरी तरह से पलट गई। फिल्मों के ऑफर आने लगे, और देखते ही देखते शक्ति कपूर भारत में एक जाना पहचाना चेहरा बन गए।
सुनील कपूर से कैसे बने Shakti Kapoor?
सुनील कपूर से शक्ति कपूर बनने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल सुनील दत्त ने इन्हे रॉकी फिल्म में कास्ट किया था, और वो शक्ति कपूर की एक्टिंग से काफी प्रभावित थे। एक दिन उन्होंने शक्ति कपूर को अपने पास बुलाया और उनसे कहा की तुम्हारी ऐक्टिंग तो शानदार है और तुम विलेन के रोल में जचते भी हो, लेकिन तुम्हारा नाम तुम्हारे काम से मैच नहीं करता, तो क्यों ना तुम अपना नाम सुनील कपूर से बदल कर शक्ति कपूर रख लो।
सुनील दत्त साहब का यए आइडिया शक्ति कपूर को भी पसंद आया, और इस तरह सुनील कपूर बन गए शक्ति कपूर।
विलेन से कॉमेडियन तक का सफर
रॉकी के बाद इन्हे प्रकाश मेहरा और मनमोहन देसाई जैसे दिग्गज डायरेक्टर्स ने अपनी फिल्मों में काम देना शुरू कर दिया। शुरू में इन्हे विलेन के रोल मिले। और बाद में कॉमेडी में भी खूब नाम कमाया। कादर खान और शक्ति कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक थी, गोविंदा के साथ भी इनकी जोड़ी खूब जमी। राजा बाबू में इनके नंदू के किरदार को याद करके तो लोग आज भी हँसते हँसते लोटपोट हो जाते है। तो वही अंदाज अपना अपना में क्राइम मास्टर गोगो का किरदार निभाकर इन्होंने अपना नाम सिनेमा में इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखवा लिया।
Shakti Kapoor का निजी जीवन
शक्ति कपूर में शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी। शिवांगी कोल्हापुरे 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहिन है। शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे ने साथ में एक फिल्म में काम किया था, और वहीं से इन दोनों को प्यार हो गया था। लेकिन शुरुआत में शिवांगी के माता पिता को शक्ति कपूर पसंद नहीं थे। इसलिए उन्होंने शिवांगी पर घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।
एक दिन मौका पाकर शिवांगी घर से भागकर शक्ति कपूर के पास आ गई और दोनों ने माता पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। इस घटना के बाद शिवांगी के माता पिता बहुत नाराज हुए और उन्होंने शिवांगी से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए।
फिर जब शक्ति कपूर का बीटा सिद्धांत हुआ तब जाकर उनकी नाराजगी खत्म हुई और उन्होंने शक्ति कपूर को अपना दामाद स्वीकार कर लिया।
विवादों से भरा रहा Shakti kapoor का जीवन
शक्ति कपूर का जीवन काफी विवादो से घिरा रहा, साल 2000 में इनकी एक फिल्म आई “मेरे आगोश में” इस फिल्म में शक्ति कपूर के कई आपत्तिजनक सीन थे। उस सीन में नजर आने वाली लड़की ने छाती पर कुछ नहीं पहना था, यानि टॉपलेस थी, और शक्ति कपूर उनपर रैप सीन कर रहे थे। इन सीन्स के आने के बाद काफी विवाद हुआ और शक्ति कपूर की काफी बदनामी भी हुई।
इसके बाद साल 2005 में इंडिया टीवी ने अपने एक स्टिंग ऑपरेशन में शक्ति कपूर का एक विडिओ जारी किया जिसमें शक्ति कपूर एक एक्ट्रेस को फिजिकली इंटीमेट होने के कह रहे थे, इसके बदले में शक्ति कपूर ने उसको फिल्मों में काम देने का वादा किया। इस विडिओ के बबद तो शक्ति कपूर की खूब बदनामी हुई, और उनकी ज़िंदगी उथल पुथल हो गई।
Shakti Kapoor का योगदान और विरासत
शक्ति कपूर से जुड़े विवादों को अगर भूल दिया जाए तो यए कहने में कोई अतिसयोक्ति नहीं होगी कि शक्ति कपूर एक बेहद उमदा कलाकार है। हिन्दी सिनेमा में उनके जैसा कलाकार फिर कभी नहीं आएगा। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन चुकी है। और शक्ति कपूर भी अभी फिल्मों में ऐक्टिव है। बॉलीवुड में उनके योगदान को हम सलाम करते है।
मूवीज़
देवदास 2002 की अनसुनी कहानियाँ | शाहरुख खान, माधुरी, ऐश्वर्या और भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट के राज Devdas Unknown Facts Hindi

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी देवदास को 23 साल हो गए है। फिल्म में शाहरुख खान ने देव, ऐश्वर्या राय बच्चन ने पारो, और माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का रोल निभाकर कमाल कर दिया था। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 168 करोड़ की कमाई की थी । देवदास फिल्म को प्रोड्यूसर भरत शाह ने प्रोड्यूस की थी। और इस्माइल दरबार ने फिल्म में संगीत दिया था। फिल्म की मैकिंग से जुड़ी बहुत सारी दिलचस्प बातें आज आपको बताएंगे, जिन्हे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। Devdas Unknown Facts
शाहरुख खान का असली नशे में शूटिंग करना
देवदास में की सारे ऐसे सीन है जिसमें शाहरुख खान नशे में डायलॉग बोलते हुए दिखते है, बता दे की इन सीन्स को परफेक्ट शूट करने के लिए शाहरुख ने सच में शराब पी ली थी। हालांकि नशे में होने की वजह से रिटेक्स भी काफी ज्यादा हुए, लेकिन अल्टीमेटली शाहरुख ने बढ़िया शॉट्स दिए। और देवदास में उनकी ऐक्टिंग कमाल कर गई।

Devdas 2002 unknown facts
शूटिंग के लिए 42 जेनरेटर्स का इंतज़ाम और शादी वालों की परेशानी
देवदास की जब शूटिंग हो रही थी तब मुंबई में की सारे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। क्युकी देवदास की भव्य शूटिंग के लिए संजय लीला भंसाली ने पूरे 42 जनरेटर्स मँगवाए थे। और उन दिनों शादियों का सीजन चल रहा था, तो लोगों को शादियों में जनरेटर्स नहीं मिल रहे थे। (Devdas Unknown Facts )
श्रेया घोषाल का डेब्यू और उनका संघर्ष
देवदास फिल्म श्रेया की पहली डेब्यू फिल्म थी, उन्होंने पहला गाना देवदास के लिए ”बैरी पिया” गाया। बता दे की उस वक्त श्रेया की उम्र मात्र 16 साल थी, और उनकी 12 वीं के एक्जाम भी चल रहे थे। उन दिनों श्रेया रिकॉर्डिंग के साथ अपनी किताबें साथ लाती थी, और रिकॉर्डिंग खत्म होने के बाद पढ़ाई करती थी।
श्रेया को मिला नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर
देवदास के गाने बैरी पिया को बहुत ज्यादा पसंद किया गया। इस गाने के लिए श्रेया घोसाल को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। फिल्म से जुड़े विडिओ यहाँ देखें
‘डोला रे डोला’ और ऐश्वर्या के कानों से खून
देवदास के गाने ‘डोला रे डोला’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय को भारी इयररिंग पहनने की वजह से उनके कानों से खून बहने लगा था, लेकिन ऐश्वर्या बिना किसी परवाह किए, बिना शूटिंग रोके अपने सीन्स अच्छे से रिकार्ड किए, और गाना जब पूरा शूट हो गया तब जाकर संजय लीला भंसाली और बाकी लोगों को पता चला कि ऐश्वर्या के कानों से खून बह रहा है।

Devdas 2002 unknown facts
माधुरी दीक्षित के कोठे पर खर्च हुए 12 करोड़
देवदास फिल्म में चंद्रमुखी के कोठे को एक झील के किनारे बनाया गया था। उस समय मौसम ऐसा था कि उस झील का पानी लगातार सूखता जा रहा था, तब संजय लीला भंसाली ने अपने प्रोडक्शन टीम को निर्देश दिए थे झील में रोज पानी भरवाया जाए। बता दे की तब 10 से 12 पानी के टैंकर रोज झील में डलते थे। और चंद्रमुखी के इस कोठे को बनाने में भंसाली को 12 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े।
माधुरी दीक्षित के महंगे कपड़े और भारी घाघरा
फिल्म के साथ ही भंसाली ने माधुरी के कपड़ों पर भी बहुत पैसा खर्च किया। माधुरी पर फिल्माए गए गाने,’काहे छेड़-छेड़ मोहे’ का पिक्चराइजेशन बेहद भव्य था। इस गाने में माधुरी ने जो घाघरा पहन था, उस घाघरे का वजन 12 किलो था। हालांकि इससे पहले भी माधुरी के लिए 30 किलो का घाघरा तैयार किया गया था, पर उस घाघरे का वजन इतना ज्यादा था की इतने भारी वजन के साथ माधुरी को नृत्य करने में परेशानी हो रही थी।
पारो के लिए 600 साड़ियां
ऐश्वर्या राय के किरदार पारो के लिए डिजाइनर नीता लुल्ला और संजय लीला भंसाली ने कोलकाता से 600 साड़ियाँ खरीदी थी।
माधुरी दीक्षित की प्रेग्नेंसी वाली अफवाह
जब देवदास की शूटिंग आधे से ज्यादा कंप्लीट हो गई तब किसी ने यए अफवाह उड़ा दी थी, माधुरी दीक्षित प्रेग्नेंट हो गई है। इससे संजय लीला भंसाली और प्रोड्यूसर भरत शाह की चिंता बढ़ गई, लेकिन बाद में जब उन्हे पता चला की ये अफवाह है, तब जाकर उनकी जान में जान आई। वैसे भंसाली को टेंशन होना लाजमी भी था, क्योंकि देवदास अपने जमाने की सबसे महंगी फिल्म थी, जिसे बनाने में संजय लीला भंसाली ने 50 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
देवदास और ऑस्कर्स
देवदास को 75 वें ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया था। लेकिन जबरदस्त फिल्म होने के बावजूद फिल्म को नॉमिनेशन तक नहीं मिला। बाद में फिल्मफेयर अवार्ड्स में देवदास ने धूम मचा दी, और टोटल 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड देवदास ने जीते थे। इसके साथ ही देवदास ने पांच नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।
मूवीज़
शोले फिल्म में गब्बर सिंह का पूरा नाम क्या था? Sholay Movie Facts Hindi

भारत की मोस्ट आइकॉनिक फिल्म शोले को भला कौन भूल सकता है। 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने 50 साल पूरे कर लिए है। इस मौके पर आज हम गब्बर सिंह के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को बताएंगे, जिन्हें जानकार आप हैरान हो जाओगे। Sholay Movie Facts Hindi

Sholay Movie Facts Hindi
अमजद खान बने थे गब्बर
शोले के गब्बर सिंह का किरदार महान अभिनेता अमजद खान ने निभाया था। फिल्म में वो ऐसे डाकू के रोल में थे जिसकी दहशत पूरे रामगढ़ गांव में होती है। दहशत ऐसी की अगर रामगढ़ गांव के 50-50 कोस दूर गांव में अगर कोई बच्चा रोता था, तो उसकी मां उससे कहती है ,कि सो जा बेटे , नहीं तो डाकू गब्बर सिंह आ जाएगा।

Sholay Movie Facts Hindi
गब्बर सिंह का पूरा नाम क्या था?
बहुत से लोग ये सवाल के पूछते है कि शोले फिल्म के खतरनाक विलेन डाकू गब्बर सिंह का असली नाम क्या था? ये सवाल बहुत से लोगों के मन में होता है। अगर आपने शोले फिल्म ध्यान से देखी होगी तो आपको इसका उत्तर जरूर पता होगा। नहीं पता तो हम आपको बता देते है। फिल्म का वो सीन जब ठाकुर बलदेव सिंह गब्बर सिंह को पकड़ कर जेल में डाल देता है। तब अदालत में उसके खिलाफ मामला चलता है, और अदालत में उसका नाम लेकर बुलाया जाता है। तब कोर्ट क्लर्क कहता है, “डाकू गब्बर सिंह वल्दे (पुत्र) हरी सिंह”।
तो अगली बार जब कोई गब्बर सिंह का पूरा नाम पूछे तो सीना ठोक के कह देना, “डाकू गब्बर सिंह वल्दे हरी सिंह।”

Amzad Khan as Gabbar Singh in Sholay Movie
गब्बर सिंह के प्रसिद्ध डायलॉग्स
उनके डायलॉग्स आज भी हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध डायलॉग्स में गिने जाते है। जैसे,
“अरे ओ सांभा.. कितने आदमी थे?”
“जो डर गया, समझो मर गया!”
“बहुत याराना लगता है!”
“तेरा क्या होगा कालिया?”
“ये हाथ हमको दे दे ठाकुर!”
यही डायलॉग्स गब्बर को आज भी बॉलीवुड का सबसे यादगार विलेन बनाते है।

Amzad Khan as Gabbar Singh in Sholay Movie
क्यों है गब्बर सिंह आज भी यादगार?
अमजद खान ने गब्बर के किरदार को सिर्फ निभाया ही नही था, बल्कि उस किरदार को जिया था। उनकी हँसी, डायलॉग डिलीवरी और हाव-भाव ने इस किरदार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
गब्बर सिंह का किरदार ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि कॉमिक्स, विज्ञापनों और सोशल मीडिया Meme’s में आज भी जिंदा है।
दोस्तों आप हमे कमेंट करके बताइए, आपको गब्बर का कौनसा सीन बार बार देखने को मन करता है?

Sholay Gabbar Singh Meme’s
वीडियो देखने के लिए नीचे यूट्यूब लिंक पर क्लिक करे 👇👇
-
मूवीज़1 सप्ताह ago
भारत की पहली हिन्दी फिल्म जिसका म्यूजिक स्टीरियो में रिकार्ड हुआ था, sholay Movie interesting facts
-
मूवीज़2 सप्ताह ago
गैंगस्टर से कर्ज लेकर बनी थी ऋषि कपूर–डिम्पल कपाड़िया की ब्लॉकबस्टर फिल्म! Rishi Kapoor Dimpal Kapadia Blockbuster Movie Boby Making Secrets
-
मूवीज़4 दिन ago
Shakti Kapoor Biography in Hindi – 700 फिल्मों के सुपरस्टार की पूरी कहानी, बचपन से बॉलीवुड तक का सफर
-
जीवनी2 सप्ताह ago
Devdas Casting Controversy: सैफ अली खान और करीना कपूर क्यों हुए बाहर?
-
जीवनी2 सप्ताह ago
90s Villain Raghuvaran Death Story: 90s का वो विलेन जिसने हीरो को भी पीछे छोड़ दिया.
-
मूवीज़6 दिन ago
देवदास 2002 की अनसुनी कहानियाँ | शाहरुख खान, माधुरी, ऐश्वर्या और भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट के राज Devdas Unknown Facts Hindi
-
मूवीज़2 सप्ताह ago
india’s Lost Movie GOGOLA भारत की पहली गॉडजिला फिल्म जो अब कहीं पर उपलब्ध नहीं है।
-
मूवीज़1 सप्ताह ago
शोले फिल्म में गब्बर सिंह का पूरा नाम क्या था? Sholay Movie Facts Hindi