The Bads of Bollywood Cameo Cast जानिए आर्यन खान के शो में कौन कौनसे कलाकार बॉलीवुड में वापसी कर रहे है?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नई वेब सीरीज the bads of bollywood (2025) का सीजन 1 Amazon prime पर रिलीज हो चुका है। जब से ये सीरीज आई है, लोगों में इसे देखने का एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। the bads of bollywood cameo cast में नए कलाकारों के साथ पुराने कलाकार भी कैमीओ रोल में नजर आ रहे है।

यह शो एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है इसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बनाया है, इसकी कहानी आर्यन खान, बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान ने लिखी है, और इसे प्रोड्यूस शहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है। और रेड चिली इंटेरटैनमेंट के बैनेर तले इस सीरीज को रिलीज किया गया है।

iMDB पर इस सिरीज को 10 में से 7.7 की रेटिंग मिली है। जिसे देखकर ये समझ आता है की लोग काफी एक्साइटेड है इस शो को लेकर।

यह भी पढ़े 👉 जब शोले को कहा गया था “डब्बा फिल्म”

कलाकारों की बात करें तो इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य लालवाणी, मनोज पाहवा, रजत बेदी जैसे कलाकार इसमें ऐक्टिंग करते हुए नजर आ रहे है। और शाहरुख खान, सलमान खान, कारण जौहर, इमरान हाशमी, रणवीर सिंह, राजकुमार राव, अरशद वारसी, दिलजीत दोसांझ, रणबीर कपूर, बादशाह, नीलम कोठारी, आमिर खान, सारा आली खान, दिशा पटानी , एस. एस. राजमौली, इब्राहीम आली खान जैसे स्टार्स केमिओ रोल में नजर आते है।

the bads of bollywood (2025)
the bads of bollywood (2025)

अभी तक इस सीरीज के 7 भाग आ चुके है, पहले एपिसोड का नाम Meet the Ba***ds है, जो की 18 सितंबर 2025 को रिलीज हुआ है। इस एपिसोड में आसमान सिंह की कहानी दिखाई गई है जो मुंबई में अपने दोस्तों के साथ रहता है और उसकी फिल्म हिट हो जाती है।

एपिसोड 2: “Movie Mafia” – 18 सितंबर 2025

इस एपिसोड में आसमान सिंह अपने पिता के लीवर ट्रांसप्लांट के इलाज के लिए एक कमर्शियल फिल्म साइन करते हुए दिखाया गया है।

एपिसोड 3: “Barbaad Mohabbat” – 18 सितंबर 2025

इस एपिसोड में इमरान हाशमी को लाया जाता है,जो की इंटिमेसीकोच के रूप में होते है। इंटिमेट सीन की रिहर्सल के लिए आसमान, परवेज़, सान्या और करिश्मा गोवा जाते हैं और वहा पर एक हादसा हो जाता है।

एपिसोड 4: “Bullshit Party” – 18 सितंबर 2025

इस एपिसोड में आसमान सिंह को कुछ गुंडे किड्नैप कर लेते है।

यह भी पढ़े 👉 सैफ अली खान और करीना कपूर को देवदास से किसने निकाला?

एपिसोड 5: “My Hero” – 18 सितंबर 2025

इस एपिसोड में दिखाया जाता है की रजत का लीवर ट्रांसप्लांट फैल हो गया है, और उसकी मौत हो जाती है।

एपिसोड 6: “The Filmfirst Awards” – 18 सितंबर 2025

इस एपिसोड में आसमान सिंह फिल्मफेयर में बेस्ट ऐक्टर के लिए नॉमिनेट होते है और वो जीत जाते है।

एपिसोड 7: “Picture ka title hoga…” – 18 सितंबर 2025

लास्ट एपिसोड में दिखाया जाता है कि आसमान सिंह और करिश्मा शादी करने वाले होते है, तभी उनको पता चलता है कि वे दोनों अर्ध संबंधी भाई बहन है।

कुल मिलाकर सीजन 1 में दर्शकों को गलेमर, ड्रामा और फिल्म इंडस्ट्री की सियासत के पीछे की कहानिया दिखाई गई है। आप लोगों ने ये सीरीज देखी है तो अपने विचार नीचे कमेन्ट में साझा करे, और हमे बताइए क्या आप the bads of bollywood (2025) के season 2 का इंतजार कर रहे है या नहीं।

About Author

Photo of author
Hey, I’m Ranveer Singh, a true movie geek! For the past 7 years, I’ve been sharing my love for films on YouTube through my channels DIKSHA TV and Filmy Ranvi. Now, I’m excited to bring all that movie knowledge to you in written form! From behind-the-scenes secrets to fun movie facts, I’ll make sure every film lover finds something exciting. If you're passionate about movies like I am, you're in the right place! Let's dive deep into the world of cinema together!

Leave a Comment