मूवीज़

Shakti Kapoor Biography in Hindi – 700 फिल्मों के सुपरस्टार की पूरी कहानी, बचपन से बॉलीवुड तक का सफर

Published

on

Shakti Kapoor – हिन्दी सिनेमा का ऐसा नाम जिसने अपनी खतरनाक विलेनी से दर्शकों को खूब डराया और फिर अपनी कॉमेडी से खूब हँसाया भी। चार दशकों से bollywood में ऐक्टिव Shakti Kapoor ने 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शक्ति कपूर की कहानी संघर्ष, विवाद और सफलता की दिलचस्प कहानी है, जिसे जानना हर सिने प्रेमी के लिए जरूरी है।

Shakti Kapoor का शुरुआती जीवन

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली के कारोल बाग में हुआ था। इनके पिता का नाम सिकंदर लाल कपूर था और वे एक टेलर मास्टर थे, दिल्ली के कनॉट पेलेस में उनकी खुद की दुकान थी। एक छोटे से घर में वो अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ खुशी से रह रहे थे।  सिकंदर लाल कपूर ने अपने बेटे को नाम दिया था सुनील कपूर, यानि शक्ति कपूर का असली नाम सुनील कपूर है।

स्कूल से निकाले गए Shakti Kapoor

Shakti Kapoor बचपन से ही बड़े शरारती थर, स्कूल में इनका मन पढ़ाई में कम और आवारगर्दी में ज्यादा लगता था, इस वजह से इन्हे स्कूल से निकाला जा चुका था, लेकिन जैसे तैसे इन्होंने 12 वीं की पढ़ाई पूरी की और स्पोर्ट्स कोटे से इन्हे दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में एडमिशन मिल गया।

जब कैप्टन की गर्लफ्रैंड से चला Shakti Kapoor का अफेयर

कॉलेज के दिनों से ही शक्ति कपूर बढ़िया क्रिकेट खेलते आए  है। इसी वजह से इन्हे किरोड़ीमल कॉलेज में एडमिशन मिल था, लेकिन यहाँ पर उनका अफेयर टीम के कप्तान की गर्लफ्रेंड से हो गया। जब कैप्टन को इस बात का पता चला तो उन्होंने ना सिर्फ शक्ति कपूर से अपनी गर्लफ्रेंड को दूर किया बल्कि शक्ति कपूर को क्रिकेट टीम भी निकलवा भी दिया।

मॉडलिंग और शुरुआती करियर

कॉलेज के दिनों से ही शक्ति कपूर को मॉडलिंग के ऑफर्स आने लगे थे, दरअसल यए जिस पान की दुकान से सिगरेट खरीद कर पीते थे, उसका मालिक अक्सर इनसे कहता था, की तुम्हारी शक्ल सूरत काफी अच्छी है तुम्हें मॉडलिंग या फिल्मों में काम करना चाहिए। और शक्ति कपूर की किस्मत ने भी साथ दिया, इन्हे जलाल आग़ा ने सूर्यावंशी शूटिंग्स नाम के एक Clothing ब्रांड का ऐड शूट करने का ऑफर मिला। इसके बाद इन्हे और भी कई ऐड शूट करने के ऑफर आए, इनसे इनकी इतनी कमाई हो जाती थी की यए दोस्तों के साथ सिगरेट शराब और आवारागर्दी कर सके।

देवदास 2002 की अनसुनी कहानियाँ | शाहरुख खान, माधुरी, ऐश्वर्या और भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट के राज Devdas Unknown Facts Hindi

ट्रैवल एजेंसी खोलने का सपना

शक्ति कपूर जब कॉलेज में थे तभी से उनका सपना खुद की ट्रेवल एजेंसी खोलने का था। और उनको इसका तजुर्बा भी था, दरअसल कॉलेज के दिनों में वो एक ट्रेवल अजेंसी में भी काम कर चुके थे, उनके पिता ने उनसे कहा था की तुम मेरी दुकान से आधा हिस्सा लेकर अपनी ट्रेवल एजेंसी खोल सकते हो।

लेकिन जब शक्ति कपूर अपनी ट्रेवल एजेंसी शुरू करने ही वाले थे, तभी अचानक उनके पिता ने उनको अपनी दुकान में आधी जगह देने से साफ इनकार कर दिया। शक्ति कपूर हैरान रह गए और सोच में पड़ गए की अब वो आखिर करें तो करें क्या?

Shakti Kapoor Biography in hindi

Shakti Kapoor Biography in hindi

FTII और मुंबई का सफर

पिता के मना करने के बाद शक्ति कपूर को अपने भविष्य की चिंता होने लगी और वो परेशान रहने लगे। तभी उन्हे पता चला की इनके दोस्त FTII पुणे में एडमिशन लेने का प्लान बना रहे है, और उसका फॉर्म भर रहे है, दोस्तों को ऐसा करते देख शक्ति कपूर ने भी ये सोचकर फॉर्म भर दिया कि अगर एडमिशन नहीं मिला, तो कम से कम पुणे घूमने का मौका तो मिलेगा। और दोस्तों के साथ ये निकल पड़े पुणे के लिए, इत्तेफाक से इनके किसी दोस्त का तो एडमिशन FTII में नहीं हुआ, लेकिन इन्हे जरूर FTII में चुन लिया गया, तभी शक्ति कपूर को एहसास हो गया था की किस्मत ने उनके लिए क्या प्लान किया है।

फिल्मी करियर की शुरुआत

SHAKTI KAPOOR जब FTII में थे तभी इन्हे एक फिल्म में काम करने का मौका मिल गया, उस फिल्म का नाम था “खेल खिलाड़ी का” जिसमे धर्मेन्द्र और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म तो उतना नहीं चल पाई लेकिन शक्ति कपूर के उस छोटे से रोल को दर्शनों ने पसंद किया।

india’s Lost Movie GOGOLA भारत की पहली गॉडजिला फिल्म जो अब कहीं पर उपलब्ध नहीं है।

बड़े ब्रेक और करियर की बुलंदी

खेल खिलाड़ी का फिल्म के बाद इन्होंने दरवाज़ा, अलीबाबा मरजीना सहित कई फिल्मों में काम किया, लेकिन इनको सफलता मिली साल 1981 में आई संजय दत्त की फिल्म रॉकी से। रॉकी जब रिलीज हुई तो फिल्म इंडस्ट्री यए समझ गई की शक्ति कपूर में काफी पोटेन्सियल है, और वे एक बढ़िया कलाकार है, इसके बाद तो शक्ति कपूर की किस्मत पूरी तरह से पलट गई। फिल्मों के ऑफर आने लगे, और देखते ही देखते शक्ति कपूर भारत में एक जाना पहचाना चेहरा बन गए।

सुनील कपूर से कैसे बने Shakti Kapoor?

सुनील कपूर से शक्ति कपूर बनने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल सुनील दत्त ने इन्हे रॉकी फिल्म में कास्ट किया था, और वो शक्ति कपूर की एक्टिंग से काफी प्रभावित थे। एक दिन उन्होंने शक्ति कपूर को अपने पास बुलाया और उनसे कहा की तुम्हारी ऐक्टिंग तो शानदार है और तुम विलेन के रोल में जचते भी हो, लेकिन तुम्हारा नाम तुम्हारे काम से मैच नहीं करता, तो क्यों ना तुम अपना नाम सुनील कपूर से बदल कर शक्ति कपूर रख लो।

सुनील दत्त साहब का यए आइडिया शक्ति कपूर को भी पसंद आया, और इस तरह सुनील कपूर बन गए शक्ति कपूर।

विलेन से कॉमेडियन तक का सफर

रॉकी के बाद इन्हे प्रकाश मेहरा और मनमोहन देसाई जैसे दिग्गज डायरेक्टर्स ने अपनी फिल्मों में काम देना शुरू कर दिया। शुरू में इन्हे विलेन के रोल मिले। और बाद में कॉमेडी में भी खूब नाम कमाया। कादर खान और शक्ति कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक थी, गोविंदा के साथ भी इनकी जोड़ी खूब जमी। राजा बाबू में इनके नंदू के किरदार को याद करके तो लोग आज भी हँसते हँसते लोटपोट हो जाते है। तो वही अंदाज अपना अपना में क्राइम मास्टर गोगो का किरदार निभाकर इन्होंने अपना नाम सिनेमा में इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखवा लिया।

Shakti Kapoor का निजी जीवन

शक्ति कपूर में शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी। शिवांगी कोल्हापुरे 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहिन है। शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे ने साथ में एक फिल्म में काम किया था, और वहीं से इन दोनों को प्यार हो गया था। लेकिन शुरुआत में शिवांगी के माता पिता को शक्ति कपूर पसंद नहीं थे। इसलिए उन्होंने शिवांगी पर घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।

एक दिन मौका पाकर शिवांगी घर से भागकर शक्ति कपूर के पास आ गई और दोनों ने माता पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। इस घटना के बाद शिवांगी के माता पिता बहुत नाराज हुए और उन्होंने शिवांगी से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए।

फिर जब शक्ति कपूर का बीटा सिद्धांत हुआ तब जाकर उनकी नाराजगी खत्म हुई और उन्होंने शक्ति कपूर को अपना दामाद स्वीकार कर लिया।

विवादों से भरा रहा Shakti kapoor का जीवन

शक्ति कपूर का जीवन काफी विवादो से घिरा रहा, साल 2000 में इनकी एक फिल्म आई “मेरे आगोश में” इस फिल्म में शक्ति कपूर के कई आपत्तिजनक सीन थे। उस सीन में नजर आने वाली लड़की ने छाती पर कुछ नहीं पहना था, यानि टॉपलेस थी, और शक्ति कपूर उनपर रैप सीन कर रहे थे। इन सीन्स के आने के बाद काफी विवाद हुआ और शक्ति कपूर की काफी बदनामी भी हुई।

इसके बाद साल 2005 में इंडिया टीवी ने अपने एक स्टिंग ऑपरेशन में शक्ति कपूर का एक विडिओ जारी किया जिसमें शक्ति कपूर एक एक्ट्रेस को फिजिकली इंटीमेट होने के कह रहे थे, इसके बदले में शक्ति कपूर ने उसको फिल्मों में काम देने का वादा किया। इस विडिओ के बबद तो शक्ति कपूर की खूब बदनामी हुई, और उनकी ज़िंदगी उथल पुथल हो गई।

Shakti Kapoor का योगदान और विरासत

शक्ति कपूर से जुड़े विवादों को अगर भूल दिया जाए तो यए कहने में कोई अतिसयोक्ति नहीं होगी कि शक्ति कपूर एक बेहद उमदा कलाकार है। हिन्दी सिनेमा में उनके जैसा कलाकार फिर कभी नहीं आएगा। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन चुकी है। और शक्ति कपूर भी अभी फिल्मों में ऐक्टिव है। बॉलीवुड में उनके योगदान को हम सलाम करते है।

ये भी पढे, शोले फिल्म में गब्बर सिंह का पूरा नाम क्या था?

1 Comment

  1. Pingback: Shakti Kapoor Biography: Life, Struggles, and 700 Movies in Bollywood

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version